हिलसा मछली खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

हिलसा मछली खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
हिलसा मछली खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मछली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मछली पोषक तत्वों का भंडार होती है। वैसे तो मछली कई प्रकार की होती है, लेकिन क्या आपने कभी हिलसा मछली का सेवन किया है। हिलसा मछली का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। हिलसा मछली का सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है, साथ ही त्वचा और बालों को भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि हिलसा मछली में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, सेलेनियम, जिंक, पोटैशियम के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं हिलसा मछली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

हिलसा मछली खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Hilsa Fish In Hindi

आंखों को रखे स्वस्थ

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप हिलसा मछली का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि हिलसा मछली में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप हिलसा मछली को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यहा दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि हिलसा मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

रक्तचाप करे नियंत्रित

अगर आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको हिलसा मछली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हिलसा मछली में पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप अपनी डाइट में हिलसा मछली को शामिल करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि हिलसा मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

कैंसर के खतरे को करे कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए हिलसा मछली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि हिलसा मछली में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

हिलसा मछली का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन डी मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications