इसबगोल और मिश्री खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

इसबगोल और मिश्री खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
इसबगोल और मिश्री खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

इसबगोल और मिश्री का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो अधिकतर लोग इसबगोल और मिश्री का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसबगोल और मिश्री का एक साथ सेवन किया है। इसबगोल और मिश्री का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से पाइल्स की समस्या में फायदा पहुंचता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं इसबगोल और मिश्री एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

इसबगोल और मिश्री खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Isabgol And Sugar Candy In Hindi

इसबगोल में पोषक तत्व- इसबगोल में प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

मिश्री में पोषक तत्व- मिश्री में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और आयरन पाया जाता हैं।

इसबगोल और मिश्री के फायदे

मुंह के छाल में फायदेमंद

मुंह में छाले (Mouth Ulcer) की समस्या एक आम समस्या है, मुंह में छाले की शिकायत होने पर खाने-पीने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप इसबगोल और मिश्री का सेवन करते हैं, तो इसके सेवन से छाले की समस्या से छुटकारा मिलता है।

कमजोरी करे दूर

शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए इसबगोल और मिश्री का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप दूध के साथ इसबगोल और मिश्री का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा (Energy) मिलती है।

पाइल्स में फायदेमंद

अगर आप पाइल्स (Piles) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको इसबगोल और मिश्री का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो रक्तस्त्राव को कम करने में और बवासीर के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको इसबगोल और मिश्री का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचाता है।

पाचन को बनाए मजबूत

अगर आप इसबगोल और मिश्री का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now