इसबगोल के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे

इसबगोल के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
इसबगोल के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

इसबगोल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसबगोल औषधीय गुणों से भरपूर होता है, साथ ही इसबगोल की तासीर भी ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसबगोल का सेवन करने से एसिडिटी, कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि इसबगोल में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, साथ ही इसबगोल में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, ऊर्जा, पौटेशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं इसबगोल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

इसबगोल के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Isabgol In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको इसबगोल का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को कारण बन सकता है, ऐसे में अगर आप इसबगोल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

इसबगोल का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसबगोल में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप इसबगोल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसबगोल में फाइबर अधिक होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर इसबगोल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसबगोल में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

शरीर को रखे ठंडा

जिन लोगों को हांथ-पैर में जलन और लगातार पसीना आने की परेशानी रहती है, उनके लिए भी इसबगोल का सेवन बहुत फायदेमंद है। जी हां क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो जलन की समस्या को दूर करने में मदद करता है और शरीर को ठंडा रखता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment