दही में गुड़ मिलाकर खाने के फायदे-Dahi Me Gud Milakar Khane Ke Fayde

दही में गुड़ मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में गुड़ मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही (Curd) और गुड़ (Jaggery) का सेवन काफी शुभ माना जाता है, इसलिए किसी अच्छे काम पर जाने से पहले लोग बोलते हैं कि दही और गुड़ खाकर जाना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं दही और गुड़ का सेवन सिर्फ शुभ ही नहीं माना जाता है, बल्कि इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी फायदेमंद साबित होता है। जी हां दही और गुड़ खाने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि दही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, तो वहीं, गुड़ भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि गुड़ में भी प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे कई तरह के खनिज पाये जाते हैं। इसलिए अगर आप दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं।

दही में गुड़ मिलाकर खाने के फायदे (Dahi Me Gud Milakar Khane Ke Fayde In Hindi)

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

दही में गुड़ मिलाकर खाने से एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि गुड़ में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

दही में गुड़ मिलाकर खाना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में गुड़ मिलाकर खाने से मासिक धर्म के समय होने वाले पेट दर्द और पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

दही में गुड़ मिलाकर खाने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि दही और गुड़ दोनों ही विटामिन्स से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार होने से काफी हद तक बच सकते हैं।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

दही में गुड़ मिलाकर खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, इसलिए अगर आप रोजाना एक कटोरी दही में गुड़ मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

दही में गुड़ मिलाकर खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

वजन होता है कम

अगर किसी को वजन (Weight) कम करना हो, तो उसे दही में गुड़ मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से वजन आसानी से कम होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

दही में गुड़ मिलाकर खाना हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही और गुड़ दोनों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava