गुड़ की खीर खाने के 6 अद्भुत फायदे

गुड़ की खीर खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुड़ की खीर खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खीर पसंदीदा और परंपरागत मिष्ठान में से एक है। त्योहार पर अक्सर दूध, चावल, चीनी और कई सारे मेवों को डालकर खीर बनाई जाती है। लेकिन खीर में अगर आप चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि गुड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गुड़ की खीर का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि गुड़ में फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गुड़ की खीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गुड़ की खीर खाने के 6 अद्भुत फायदे-Benefits Of Eating Jaggery Kheer In Hindi

इम्यून पॉवर होता है मजबूत

गुड़ जिंक और सेलेनियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप गुड़ की खीर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर का इम्यून पॉवर मजबूत (Strong Immune power) होता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए गुड़ की खीर का सेवन फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज, एसिडिटी, गैस जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए गुड़ की खीर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़ की खीर का सेवन करने से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर को डिटॉक्सिीफाई (detoxify) करने में मदद मिलती है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

पीरियड्स (Periods) के दौरान दर्द और ऐंठन की शिकायत होने पर गुड़ की खीर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पीरियड्स के समय होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप गुड़ की खीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन, सुक्रोज, ग्लूकोज जैसे तत्व शरीर को ऊर्जा (Energy) प्रदान करते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप गुड़ की खीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava