अंकुरित चने के साथ खाएं गुड़, दूर होंगी कई बीमारियां

अंकुरित चने के साथ खाएं गुड़, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित चने के साथ खाएं गुड़, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंकुरित चने का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंकुरित चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंकुरित चने का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर भी कर सकते हैं, लेकिन अंकुरित चने का सेवन अगर आप गुड़ के साथ करते हैं, तो यह सेहत को और भी ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। अंकुरित चने और गुड़ का एक साथ सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अंकुरित चना में विटामिन ए, विटामिन सी, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, गुड़ प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अंकुरित चने और गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अंकुरित चने के साथ खाएं गुड़, दूर होंगी कई बीमारियां­-Benefits Of Eating Jaggery With Sprouted Gram In Hindi

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप रोजाना नियमित रूप से सुबह खाली पेट अंकुरित चने और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व शरीर दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप अंकुरित चने का गुड़ के साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आप रोजाना नियमित रूप से अंकुरित चने के साथ गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए अंकुरित चने का गुड़ के साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप अंकुरित चने का गुड़ के साथ सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अंकुरित चने का गुड़ के साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अंकुरित चने में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अंकुरित चने का गुड़ के साथ सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में विटामिंस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर निखार आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava