जामुन की गुठली के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे

जामुन की गुठली के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
जामुन की गुठली के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जामुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जामुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जामुन का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जामुन के साथ-साथ जामुन की गुठली का सेवन भी सेहत को लाभ पहुंचाता है। जी हां जामुन की गुठली का सेवन करने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि जामुन की गुठली फाइबर, कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन, फास्फोरस के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं जामुन की गुठली के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

जामुन की गुठली के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Jamun Kernels In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको जामुन की गुठली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

जामुन की गुठली एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर होती है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज अगर नियमित रूप से जामुन की गुठली का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए जामुन की गुठली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन (inflammation) की समस्या होने पर अगर आप जामुन की गुठली से बने चूर्ण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करता है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय काफी दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं जामुन की गुठली से बने चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व दर्द और ऐंठन को दूर करने में मदद करता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

जामुन की गुठली का सेवन दांतों (Teeth) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि जामुन की गुठली में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now