केल पाउडर के फायदे

केल पाउडर के फायदे (sportskeeda Hindi)
केल पाउडर के फायदे (sportskeeda Hindi)

केल (Kale) एक तरह की हरी सब्जी है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, आयरन, सोडियम, जिंक और विटामिन सी पाया जाता हैं। इस हरी सब्जी को सुखाकर इसका पाउडल भी बनाया जा सकता है। इस पाउडर को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं केल पाउडर (Kale Powder) के क्या-क्या फायदे हैं।

youtube-cover

केल पाउडर के फायदे : Benefits Of Eating Kale Powder In Hindi

हार्ट के लिए फायदेमंद -

केल पाउडर के सेवन से हार्ट (Heart) संबंधी बीमारियां कम होती हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। केल पाउडर के सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता हैं।

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद -

केल पाउडर का सेवन पाचन-तंत्र (Digestive System) से जुड़ी समस्याओं को कम करता हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी की परेशानी से राहत देता है। साथ ही केल पाउडर के सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है और कब्ज की समस्या भी दूर रहती है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं -

केल पाउडर के सेवन से हड्डियों (Bones) की समस्या कम होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन के कैल्शियम को अब्जॉर्व करता है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद -

केल के पाउडर में एंटी- डायबिटीक गुण पाए जाते है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं। अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो इससे डायबिटीज होने का जोखिम कम होता है।

इम्यूनिटी मजबूत करें -

केल पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ वायरल बीमारियों के खतरे को भी कम करता हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications