खाली पेट खाएं कलौंजी और शहद, मिलेंगे कई लाभ

खाली पेट खाएं कलौंजी और शहद, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं कलौंजी और शहद, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

कलौंजी और शहद का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वैसे तो इस मिश्रण का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन इस मिश्रण का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। खाली पेट कलौंजी और शहद का एक साथ सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट कलौंजी और शहद एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं कलौंजी और शहद, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Kalonji And Honey On An Empty Stomach In Hindi

कलौंजी में पोषक तत्व- कलौंजी में फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन बी 12, नियासिन और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं।

शहद में पोषक तत्व- शहद विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी वायरल गुणों से भरपूर होते हैं।

कलौंजी और शहद के फायदे

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट कलौंजी और शहद के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट कलौंजी और शहद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

जोड़ों का दर्द करे दूर

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट कलौंजी और शहद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप खाली पेट कलौंजी और शहद का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन घटाना (Weight loss) चाहते हैं, तो आपको खाली पेट कलौंजी और शहद का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप कलौंजा और शहद का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications