गर्मी में कीवी खाने के 7 फायदे

गर्मी में कीवी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में कीवी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कीवी एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ कई पोष्टिक गुणों से भरपूर होता है। साथ ही कीवी की तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप गर्मियों में कीवी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। गर्मियों में कीवी का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि कीवी में उच्च मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, पोटेशियम, कॉपर, सोडियम जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्मी में कीवी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में कीवी खाने के 7 फायदे-Benefits Of Eating Kiwi In Summer In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए कीवी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में होता है सुधार

गर्मियों में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कीवी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी में मौजूद विटामिन ई और विटामिन सी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा पर निखार लाने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए कीवी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कीवी का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी में मौजूद विटामिन ई आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर की सूजन को दूर करने के लिए कीवी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment