खाली पेट खाएं कीवी, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट खाएं कीवी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं कीवी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कीवी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कीवी का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन कीवी का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट कीवी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि कीवी विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, फोलेट, पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं खाली पेट कीवी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं कीवी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Kiwi On An Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

खाली पेट कीवी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम (Weight loss) करने में सहायक होता है।

हार्ट को रखे हेल्दी

कीवी पोटेशियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट कीवी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल रहता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

कीवी विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट कीवी का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

खाली पेट कीवी का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी में मौजूद एंटी ऑक्सडेंट गुण आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now