छिलके के साथ कीवी खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

छिलके के साथ कीवी खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
छिलके के साथ कीवी खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

कीवी का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी कीवी का छिलका के साथ सेवन किया है। छिलके के साथ कीवी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। जी हां क्योंकि कीवी का छिलका पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छिलके के साथ कीवी का सेवन करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि कीवी का छिलका विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, फोलेट से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं छिलके के साथ कीवी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

छिलके के साथ कीवी खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Kiwi With Peel In Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाएं

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको कीवी का छिलके के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी (Immunity) को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको कीवी का छिलके के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप कीवी का छिलके के साथ सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप कीवी का छिलके के साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप कीवी का छिलके के साथ सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now