सुबह खाली पेट खाएं मखाना, दूर रहेंगी कई बीमारियां

सुबह खाली पेट खाएं मखाना, दूर रहेंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट खाएं मखाना, दूर रहेंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाना एक हेल्दी स्नैक्स है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मखाने का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन मखाना का सेवन अगर आप सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। सुबह खाली पेट मखाने का सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है, हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे कई तत्व भी पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं सुबह खाली पेट मखाना खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सुबह खाली पेट खाएं मखाना, दूर रहेंगी कई बीमारियां­-Benefits Of Eating Makhana On An Empty Stomach In The Morning In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको सुबह खाली पेट मखाना का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मखाने में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को घटाने में सहायक होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में मखाने को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। खाली पेट मखाने का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारी होने का खतरा भी कम होता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

अगर आपको कमजोरी महसूस होती है, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट मखाने को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट मखाने का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि मखाना एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगी अगर खाली पेट मखाने का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि मखाना में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

मखाना मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट मखाने का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए खाली पेट मखाने का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मखाने में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मखाना एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हार्ट (Heart) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट मखाने का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी होने का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava