गर्मी के मौसम में जरूर खाएं आम, मिलते हैं कई फायदे- Garmi Ke Mausam Me Jarur Khaye Aam, Milte Hai Kai Fayde

गर्मी के मौसम में जरूर खाए आम, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी के मौसम में जरूर खाए आम, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम का इंतजार ही ज्यादातर लोग आम (Mango) खाने के लिए करते हैं, आम खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है, इसलिए छोटे से लेकर बड़े तक सभी आम को बहुत चाव से खाते हैं। साथ ही आम का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है, आम में कैल्शियम, क्रोमियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, आयरन, विटामिन ए, सी, बी-कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में आम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Ad

गर्मी के मौसम में जरूर खाएं आम, मिलते हैं कई फायदे

इम्यूनिटी होती है मजबूत

आम में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए आम का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है और मजबूत इम्यूनिटी आपके शरीर को बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में आने से बचाती है।

पाचन संबंधी समस्या होती है दूर

गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों को पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप आम का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन बेहतर होता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है, क्योंकि आम में फाइबर पाया जाता है।

वजन होता है कंट्रोल

आम का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि आम में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, इसलिए अगर आप आम का सेवन करते हैं, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

आम का सेवन दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आम में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

याददाश्त को बढ़ाने में मददगार

बढ़ती उम्र के साथ-साथ याददाश्त (Memory) भी कमजोर होने लगती है, लेकिन अगर आप आम का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि आम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो याददाश्त को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में आम का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आम में एंटी कैंसर गुण मौजूद होता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications