आम को पानी में भिगोकर खाने के 5 फायदे

आम को पानी में भिगोकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम को पानी में भिगोकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप आम को पानी में भिगोकर खाते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। जी हां क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है, कुछ देर पानी में आम को भिगोकर रखने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। साथ ही आम को पानी में भिगोकर रखने से सारे कीटनाशक, अवांछित रसायन निकल जाते हैं। आम को पानी में भिगोकर खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि आम में पोटेशियम, फोलेट, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आम को पानी में भिगोकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

आम को पानी में भिगोकर खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Mango Soaked In Water In Hindi

फोड़ें-फुंसी दूर करे

आम का सेवन करने से कई लोगों को फोड़ें-फुंसी हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप आम को पानी में भिगोकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे इसकी तासीर सामान्य हो जाती है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होते हैं।

शरीर की गर्मी दूर करे

आम का सेवन करने से शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है, जिसकी वजह से त्वचा से जुड़ी समस्या, सिर दर्द, कब्ज, पेट फूलने जैसी समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में अगर आप आम को पानी में भिगोकर खाते हैं, तो इससे शरीर में गर्मी पैदा नहीं होती है।

गंदगी निकाले

आम में चिपके धूल-मिट्टी और अन्य दूषित तत्व सीधेतौर पर पेट में जाते हैं, लेकिन अगर आप आम को 1-2 घंटे पानी में भिगोकर खाते हैं, तो इससे आम में चिपके दूषित तत्व निकल जाते हैं। जिसकी वजह से आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन को रखे दुरुस्त

अगर आप आम को पानी में भिगोकर खाते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। क्योंकि जब आम को पानी में भिगोया जाता है, तो वह पचने में आसान हो जाता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

एक्स्ट्रा फैट करे कम

आम में फाइटो केमिकल्स काफी मजबूत होते हैं, जो हानिकारक होते हैं, ऐसे में अगर आप इन्हें पानी में भिगोकर रखते हैं, तो यह पानी सोखते हैं और इनका कॉन्सन्ट्रेशन कम होता है, जो शरीर में फैट को कम करने में मदद करते हैं, जिससे वजन भी आसानी से कम (Weight loss) होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications