मसूर दाल खाने से दूर होंगी ये बीमारियां

मसूर दाल खाने से दूर होंगी ये बीमारियां (sportskeeda Hindi)
मसूर दाल खाने से दूर होंगी ये बीमारियां (sportskeeda Hindi)

दाल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पौष्टिक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। मसूर दाल (Masoor Dal) भी ऐसी ही एक दाल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मसूर की दाल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन बी 2, फोलिक एसिड, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होता है। तो चलिए जानते हैं मसूर दाल खाने से क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मसूर दाल खाने से दूर होंगी ये बीमारियां : Benefits Of Eating Masoor Dal In Hindi

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए -

अगर किसी के शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल बढ़ गया है, तो इसे कम करने के लिए मसूर की दाल का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए -

जिन लोगों को डायबिटीज (Diabetes) की समस्या है, उनके लिए मसूर की दाल का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं।

स्किन के लिए -

स्किन (Skin) के लिए मसूर की दाल का उपयोग काफी फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दाल में कई विटामिन पाए जाते हैं। इस दाल का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर निखार भी आता है।

दांत और हड्डियों के लिए -

मसूर की दाल का सेवन दांत और हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो दांतो और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।