मटकी दाल खाने से मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे

मटकी दाल खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मटकी दाल खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आमतौर पर घरों में अरहर, मसूर, मूंग की दाल ही बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी मटकी दाल का सेवन किया है। मटकी दाल खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। मटकी दाल को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कोई इसे मोठ कहता है तो कोई मट बीन के नाम से जाता है। मटकी दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। मटकी दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि मटकी दाल में प्रचुर मात्रा में जिंक और फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, आयरन जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मटकी दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मटकी दाल खाने से मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे-Benefits Of Eating Matki Dal In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

मटकी दाल जिंक, विटामिन, आयरन, प्रोटीन से भरपूर होती है। इसलिए अगर आप मटकी दाल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मटकी दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको मटकी दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

मटकी दाल का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

मटकी दाल का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मटकी दाल कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद

मटकी दाल का सेवन दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि मटकी दाल में फाइबर और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे दिल हेल्दी रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

मटकी दाल का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मटकी दाल में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava