मीठी नीम खाने से मिलते हैं कई फायदे

मीठी नीम खाने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मीठी नीम खाने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मीठी नीम जिसकी ताजी पत्तियों में एक अलग ही खुशबू होती है, जो खाने के स्वाद को तो बढ़ाती ही है, साथ ही सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। जी हां क्योंकि मीठी नीम औषधीय गुणों से भरपूर होती है। मीठी नीम को कई लोग करी पत्ता (Curry Leaf) के नाम से भी जानते हैं। मीठी नीम का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मीठी नीम में आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और कई तरह के विटामिन्स होते हैं जो कि शरीर को एनीमिया, हाई बीपी, मधुमेह आदि बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें विटामिन बी2, बी6 और बी9 की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। तो आइए जानते हैं मीठी नीम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मीठी नीम खाने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Eating Mithi Neem In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना मीठी नीम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मीठी नीम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

एनीमिया की समस्या होती है दूर

एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी होने पर मीठी नीम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मीठी नीम में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

मीठी नीम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि मीठी नीम में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

ह्रदय के लिए फायदेमंद

ह्रदय (Heart) को स्वस्थ रखने के लिए भी मीठी नीम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मीठी नीम एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड को भी कम करने में मदद करता है। जिससे ह्रदय स्वस्थ रहता है और ह्रदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

सूजन में फायदेमंद

शरीर में सूजन (Swelling) की समस्या होने पर मीठी नीम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मीठी नीम में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

मीठी नीम का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि मीठी नीम विटामिन ए से भरपूर होती है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए मीठी नीम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने में मदद करते हैं। जिससे स्किन संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now