मिक्स दाल खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

मिक्स दाल खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मिक्स दाल खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दाल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग अलग-अलग दाल बनाकर सेवन करते हैं, जैसे अरहर की दाल या मूंग की दाल आदि, लेकिन क्या आपने कभी मिक्स दाल का सेवन किया है। मिक्स दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दालों को मिक्स करने से सभी दाल के पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मिक्स दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दाल में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिंस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मिक्स दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मिक्स दाल खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Eating Mix Dal In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए मिक्स दाल का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि मिक्स दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

मिक्स दाल विटामिंस से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप मिक्स दाल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुऱक्षित रह सकते हैं।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए मिक्स दाल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मिक्स दाल में मिलाई जाने वाली मूंग और मसूर की दाल पचाने में आसान होती है, साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर मिक्स दाल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि मिक्स दाल में प्रोटीन, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा (Energy) प्रदान करने में मदद करते हैं।

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

मिक्स दाल का सेवन हड्डियों (Bones) और मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मिक्स दाल कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।