मूंग की दाल खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

मूंग की दाल खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूंग की दाल खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दाल कई प्रकार के होते हैं, जैसे अरहर की दाल, मसूर की दाल, उड़द की दाल आदि, सभी दाल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं, मूंग की दाल खाने के फायदों के बारे में, जी हां मूंग की दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंग की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूंग की दाल का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि मूंग की दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं मूंग की दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मूंग की दाल खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Moong Dal In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

मूंग की दाल फाइबर से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप मूंग की दाल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया (Digestion) दुरुस्त रहती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर मूंग की दाल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

मूंग की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, साथ ही इसमें फाइबर की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस दाल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

वजन कम करने में मददगार

मूंग की दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप मूंग की दाल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को वजन कम करना हो, उन्हें मूंग की दाल को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

सूजन में फायदेमंद

शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन की समस्या होने पर अगर आप मूंग की दाल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन कम करने में सहायक होता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप मूंग की दाल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा (Energy) प्रदान करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now