गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर खाने के 6 फायदे

गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मोरिंगा पाउडर यानि सहजन की पत्तियों से बने पाउडर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मोरिंगा पाउडर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। मोरिंगा पाउडर का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन मोरिंगा पाउडर का सेवन अगर आप गुनगुने पानी के साथ करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही कई बीमारियों में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि मोरिंगा पाउडर कैल्शियम, विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी, मैग्निशियम और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Moringa Powder With Lukewarm Water In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन को कम करने में प्रभावी माना जाता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी (Immunity) को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप गुनगुने पानी के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग नजर आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now