गर्मी में जरूर खाएं शहतूत, मिलेंगे कई फायदे

गर्मी में जरूर खाएं शहतूत, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में जरूर खाएं शहतूत, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में बाजार में कई फल मिलते हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। उन्हीं में से एक फल शहतूत है। शहतूत का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शहतूत पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शहतूत का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि शहतूत विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि गर्मी में शहतूत खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में जरूर खाएं शहतूत, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Mulberry In Summer In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप शहतूत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

गर्मी के दिनों में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है, ऐसे में अगर आप शहतूत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

गर्मी के दिनों में अगर आप शहतूत का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि शहतूत में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

कैंसर से होता है बचाव

कैंसर (Cancer) से बचाव के लिए शहतूत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि शहतूत में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

गर्मी के दिनों में शहतूत का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि शहतूत का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल रहता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

शहतूत का सेवन मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि शहतूत में मौजूद तत्व मेमोरी पावर (Memory Power) को बूस्ट करने में मदद करते हैं। साथ ही शहतूत के सेवन से तनाव कम करने में भी मदद मिलती है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर शहतूत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि शहतूत में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now