ओट्स और नट्स के लड्डू खाने के 6 फायदे

ओट्स और नट्स के लड्डू खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ओट्स और नट्स के लड्डू खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

ओट्स और नट्स का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो ओट्स और नट्स का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ओट्स और नट्स से बने लड्डू का सेवन किया है। ओट्स और नट्स से बने लड्डू का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस लड्डू का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं ओट्स और नट्स से बने लड्डू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

ओट्स और नट्स के लड्डू खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Oats And Nuts Laddu In Hindi

ओट्स में पोषक तत्व- ओट्स थायमिन, ज़िंक, मैग्नीशियम, आयरन, मैंगनीज, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

नट्स में पोषक तत्व- नट्स फाइबर, प्रोटान, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

ओट्स और नट्स के फायदे

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको ओट्स और नट्स से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप ओट्स और नट्स से बने लड्डू का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है, तो आपको ओट्स और नट्स से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और आयरन शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप ओट्स और नट्स से बने लड्डू का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको ओट्स और नट्स से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको ओट्स और नट्स से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications