ओट्स को दूध में भिगोकर खाने के 7 जबरदस्त फायदे

ओट्स को दूध में भिगोकर खाने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ओट्स को दूध में भिगोकर खाने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

ओट्स का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ओट्स का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ओट्स को दूध में भिगोकर खाया है। दूध में भीगे ओट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दूध में भीगे ओट्स का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि ओट्स प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई, फैटी एसिड्स, और हेल्दी फैट से भरपूर होता है, तो वहीं दूध प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, विटामिन डी, विटामिन ई जैसे तत्वो से भरपूर होता है। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं ओट्स को दूध में भिगोकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

ओट्स को दूध में भिगोकर खाने के 7 जबरदस्त फायदे-Benefits Of Eating Oats Soaked In Milk In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

ओट्स और दूध विटामिंस से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप दूध में भीगे ओट्स का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दूध में भीगे ओट्स का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दूध में भीगे ओट्स का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप दूध में भीगे ओट्स का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए दूध में भीगे ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको दूध में भीगे ओट्स का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दूध में भीगे ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now