पालक दाल खाने के 6 फायदे

पालक दाल खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पालक दाल खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दाल का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दाल में पालक मिक्स कर के सेवन किया है। दाल में पालक मिक्स कर के खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि दाल में पालक मिक्स करने से दाल और पालक दोनों के गुण मिल जाते हैं। दाल में पालक मिक्स कर के खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिंस, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं पालक प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड का अच्छा सोर्स होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं पालक दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

पालक दाल खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Palak Dal In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

पालक दाल का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पालक और दाल दोनों में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए पालक दाल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप पालक दाल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में आयरन मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

आंखों के लिए बेहद फायदेमंद

पालक दाल का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि पालक में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

पालक दाल का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से मांसपेशियों का विकास भी होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

दाल पालक विटामिंस से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत (Strong Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications