मूंगफली और धनिया की चटनी खाने के 5 फायदे

मूंगफली और धनिया की चटनी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूंगफली और धनिया की चटनी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंगफली और धनिया का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि मूंगफली और धनिया दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग मूंगफली और धनिया का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मूंगफली और धनिया मिक्स्ड चटनी का सेवन किया है। धनिया और मूंगफली से बनी चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती है। इस चटनी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं मूंगफली और धनिया की चटनी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मूंगफली और धनिया की चटनी खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Peanut And Coriander Chutney In Hindi

मूंगफली में पोषक तत्व- मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन ई और विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

धनिया में पोषक तत्व- धनिया में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

मूंगफली और धनिया के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप मूंगफली और धनिया की चटनी का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

अगर आप मूंगफली और धनिया की चटनी का सेवन करते हैं, तो यह हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप मूंगफली और धनिया की चटनी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

सूजन को करे कम

शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन (Inflammation) की समस्या होने पर अगर आप धनिया और मूंगफली से बनी चटनी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण सूजन को कम करने में मदद करता है।

शरीर को रखे हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में अगर आप मूंगफली और धनिया की चटनी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस चटनी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications