पिप्पली चूर्ण खाने से मिलते हैं कई लाभ

पिप्पली चूर्ण खाने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
पिप्पली चूर्ण खाने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। उन्हीं में से एक पिप्पली है। पिप्पली का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी पिप्पली चूर्ण का सेवन किया है। पिप्पली चूर्ण का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पिप्पली चूर्ण का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि पिप्पली चूर्ण एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं पिप्पली चूर्ण खाने के क्या-क्या लाभ होते हैं।

पिप्पली चूर्ण खाने से मिलते हैं कई लाभ-Benefits Of Eating Pippali Churna In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको पिप्पली चूर्ण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अनिद्रा में फायदेमंद

अगर आप नींद न आने यानि अनिद्रा (Insomnia) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पिप्पली चूर्ण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस चूर्ण के सेवन से तनाव कम होता है, जिससे नींद अच्छी और गहरी आती है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको पिप्पली चूर्ण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात को सोने से पहले पिप्पली चूर्ण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से सुबह में मल त्याग आसानी से होता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

सर्दी-जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पिप्पली चूर्ण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पिप्पली चूर्ण में पाया जाने वाला गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now