पिस्ता कब और कितना खाना चाहिए ? जानें पिस्ता खाने के फायदे-Pista Kab Aur Kitna Khana Chaiye? Jane Pista Khane Ke Fayde

पिस्ता कब और कितना खाना चाहिए ? जानें पिस्ता खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पिस्ता कब और कितना खाना चाहिए ? जानें पिस्ता खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पिस्ता (Pistachios) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पिस्ता का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि पिस्ता में विटामिन बी-6, मैगनीज, कैल्शियम, थियामिन, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कॉपर और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन किसी भी खाद्य पदार्थ को खाने का एक सही समय होता है, अगर आप गलत समय पर सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा ही पिस्ता के साथ भी है। पिस्ता खाने का एक भी एक सही समय होता है। तो आइए जानते हैं पिस्ता कब और कितना खाना चाहिए।

पिस्ता कब और कितना खाना चाहिए? जानें पिस्ता खाने के फायदे-Pista Kab Aur Kitna Khana Chaiye? Jane Pista Khane Ke Fayde In Hindi

पिस्ता का सेवन कब करना चाहिए?

पिस्ता का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। लेकिन सुबह खाली पेट पिस्ता खाने के लिए आपको रात में ही पिस्ता को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर सुबह खाली पेट भीगे पिस्ता का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भीगे पिस्ता का सेवन सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक साबित होता है।

पिस्ते का सेवन कितना करना चाहिए?

पिस्ता की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि एक दिन में 15 से 20 ग्राम पिस्ता का ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप इससे ज्यादा का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

पिस्ता खाने के फायदे

1- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज पिस्ता का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पिस्ता का ग्लाइसेमिक इंडेक्‍स लो होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

2- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पिस्ता का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

3- पिस्ता का सेवन आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ बनाते हैं और आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

4- पिस्ता एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- दिमाग (Brain) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पिस्ता का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पिस्ता में मौजूद मिनरल्स ब्रेन के फंक्शन को बेहतर करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही पिस्ता का सेवन करने से याददाश्त (Memory) तेज होती है।

6- पिस्ता का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि पिस्ता में कैंसररोधी गुण पाया जाता है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now