खाली पेट खाएं पिस्ता, दूर होंगी कई बीमारियां

खाली पेट खाएं पिस्ता, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं पिस्ता, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

पिस्ता स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि पिस्ता पोषक तत्वों का भंडार होता है। पिस्ता का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप पिस्ता का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। खाली पेट पिस्ता का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि पिस्ता में फाइबर, कार्बोहाइड्रेड, एमिनो एसिड, फैट, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, मैगनीज़ कैल्शियम, थियामिन, विटामिन ए, विटामिन ई जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट पिस्ता खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं पिस्ता, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Pistachios On An Empty Stomach In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

पिस्ता में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट पिस्ता का सेवन करने से हड्डियां मजबूत (Strong Bones) होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

खाली पेट पिस्ता का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पिस्ता विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

मांसपेशियां होती है मजबूत

पिस्ता प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना खाली पेट पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे मांसपेशियां (Muscles) मजबूत होती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

पिस्ता का खाली पेट सेवन गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो मां और बच्चों दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद

खाली पेट पिस्ता का सेवन ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन बी 6 से भरपूर होता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

पिस्ता में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

पिस्ता एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications