रोज खाएं अनार, सेहत को मिलेंगे ढ़ेरों फायदे

रोज खाएं अनार, सेहत को मिलेंगे ढ़ेरों फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज खाएं अनार, सेहत को मिलेंगे ढ़ेरों फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अनार (Pomegranate) एक ऐसा फल है, जो न कि सिर्फ स्वाद से भरपूर है, बल्कि कई औषधीय गुणों का खान भी है। अनार का सेवन सेहत कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार के छोटे-छोटे लाल रंग के दानों का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अनार में फाइबर, विटामिन के,विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन और ओमेगा-6 फैटी एसिड और भी कई सारे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही अनार एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं अनार खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज खाएं अनार, सेहत को मिलेंगे ढ़ेरों फायदे-Benefits Of Eating Pomegranate In Hindi

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) के लिए अनार का सेवन काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि अनार एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में और हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अनार का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार में एंटी डायबिटिक गुण मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

अनार का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि यह फल एंटी कैंसर गुण को प्रदर्शित करता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अनार के दाने एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) और सूजन होने पर अनार का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर अनार का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार में एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी होने पर अनार का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि अनार आयरन से भरपूर होता है और आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर अनार का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अनार का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि अनार एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से स्किन पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।