खसखस खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे

खसखस खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindI)
खसखस खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindI)

खसखस (Poppy seeds) एक प्रकार का तिलहन है, खसखस को अंग्रेजी में पॉपी सिड्स के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खसखस पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां खसखस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। खसखस का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि खसखस में ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि खसखस खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खसखस खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Poppy Seeds In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको खसखस को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप खसखस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होने पर अगर आप खसखस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

खसखस के अंदर जिंक, कॉपर, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। खसखस का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए खसखस का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और अपच, एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

खसखस का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस में जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए खसखस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिससे हृदय से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications