खाली पेट खाएं खसखस, दूर होंगी कई बीमारियां

खाली पेट खाएं खसखस, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं खसखस, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

खसखस के बीज (पॉपी सीड्स) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खसखस के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खसखस का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन खसखस का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। खाली पेट खसखस का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि खसखस में ओमेगा -6 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट खसखस खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं खसखस, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Poppy Seeds On An Empty Stomach In Hindi

पाचन में होता है सुधार

खाली पेट खसखस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस के बीज फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

खाली पेट खसखस का सेवन हड्डियों (Bones) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस के बीज कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट खसखस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट खसखस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खसखस फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को मुलयाम बनाकर मल त्याग को आसान बनाता है। जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर खाली पेट खसखस के बीज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस के बीज फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) भी कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

खाली पेट खसखस का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस जिंक के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।