इस समय करें मूली का सेवन, सेहत को मिलेंगे ढ़ेरों फायदे

इस समय करें मूली का सेवन, सेहत को मिलेंगे ढ़ेरों फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
इस समय करें मूली का सेवन, सेहत को मिलेंगे ढ़ेरों फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूली (Radish) जमीन के अंदर होने वाली एक सब्जी है, जिसका स्वाद थोड़ा तीखा होता है, मूली का उपयोग ज्यादातर लोग एक सलाद के रूप में भी करते हैं, हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें मूली कुछ खास पसंद नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं मूली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि मूली औषधीय गुणों से भरपूर होती है। मूली का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मूली में प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन सी, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशि‍यम, फास्फोरस, क्लोरीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन किसी भी खाद्य पदार्थ को खाने का एक सही समय होता है, अगर आप सही समय पर सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं, ऐसा ही मूली के साथ भी है। तो आइए जानते हैं मूली खाने का सही समय क्या है।

youtube-cover

इस समय करें मूली का सेवन, सेहत को मिलेंगे ढ़ेरों फायदे-Benefits Of Eating Radish In Hindi

मूली खाने का सही समय

मूली स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होती है। इसलिए मूली के सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए इसे दोपहर के समय खाना चाहिए। मूली का सेवन 3 बजे से पहले कर लेना चाहिए, क्योंकि दोपहर में मूली का सेवन स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचता है। लेकिन मूली का सेवन रात में भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

मूली खाने के फायदे

1- हृदय (Heart) शरीर का अहम भाग होता है, इसलिए इसको स्वस्थ रखना काफी जरूरी होता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए मूली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली में फाइबर मौजूद होता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में और हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज मूली का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

3- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए मूली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी कैंसर गुण कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होते हैं।

4- अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको मूली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मूली फाइबर से भरपूर होती है। जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर मूली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मूली में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

6- पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर मूली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

7- मूली का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि मूली में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

8- मूली का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूली एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव करने में और एजिंग के प्रभाव को कम करने में मददगार साबित होता है।

9- मूली का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment