शहद में भीगी किशमिश खाने के 6 फायदे

शहद में भीगी किशमिश खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
शहद में भीगी किशमिश खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

किशमिश का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी शहद में भीगी किशमिश का सेवन किया है। शहद में भीगी किशमिश का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि किशमिश और शहद दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। शहद में भीगी किशमिश का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि किशमिश प्रोटीन, आयरन, फाइबर, विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं शहद में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं शहद में भीगी किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

शहद में भीगी किशमिश खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Raisins Soaked In Honey In Hindi

खून की कमी होती है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको अपनी डाइट में शहद में भीगी किशमिश को शामिल करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप शहद में भीगी किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाया जाता है, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

शहद में भीगी किशमिश का सेवन हड्डियों (Bones) और दांतों (Teeth) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से हड्डियों और दांतों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

शहद में भीगी किशमिश का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि किशमिश में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

शहद में भीगी किशमिश का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन के शिकार होने से बच सकते हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद

शहद में भीगी किशमिश का सेवन हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now