सर्दियों में कच्चा आंवला खाने के 6 फायदे

सर्दियों में कच्चा आंवला खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में कच्चा आंवला खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप आंवला का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आंवला का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं जैसे, आंवला का मुरब्बा, आंवला का अचार, आंवला की चटनी आदि, लेकिन अगर आप कच्चे आंवला का सेवन करते हैं, तो ज्यादा लाभकारी होता है। सर्दियों के मौसम में कच्चे आंवला का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही कच्चे आंवला का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि कच्चे आंवला में विटामिन्स, फाइबर, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट्स, फास्फोरस, आयरन, कार्ब्स, ओमेगा 3, मैग्निशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में कच्चा आंवला खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में कच्चा आंवला खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Raw Amla In Winter In Hindi

पाचन क्रिया में होता है सुधार

सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में कच्चे आंवला को शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन सर्दियों में अगर आप अपनी डाइट में कच्चे आंवला को शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करते हैं। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में कच्चे आंवला का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में कच्चे आंवला का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही इसके सेवन से जोड़ों में दर्द की समस्या भी दूर होती है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए कच्चे आंवला का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप नियमित रूप से कच्चे आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में त्वचा (Skin) भी प्रभावित होती है। ऐसे में अगर आप कच्चे आंवला का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से खून साफ होता है और त्वचा से जुड़ी समस्या दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment