खाली पेट खाएं कच्चा आंवला, दूर होंगी कई बीमारियां

खाली पेट खाएं कच्चा आंवला, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं कच्चा आंवला, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

कच्चे आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कच्चा आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कच्चे आंवला का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन कच्चे आंवला का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट कच्चे आंवला का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि कच्चा आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लैवोनोइड्स जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट कच्चा आंवला खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं कच्चा आंवला, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Raw Amla On Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट कच्चे आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। क्योंकि कच्चा आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

कच्चा आंवला फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट कच्चे आंवला का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट कच्चे आंवला का सेवन त्वचा (SKin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कच्चा आंवला एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

खाली पेट कच्चे आंवला का सेवन स्वास्थ्य और त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

कच्चा आंवला कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट कच्चे आंवला का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

कच्चा आंवला पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट आंवला का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर खाली पेट आंवला का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंवला एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट आंवला खाने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now