कच्चा जीरा खाने से दूर होती है कई बीमारियां-Kacha Jeera Khane Se Dur Hoti Hai Kai Bimariya

कच्चा जीरा खाने से दूर होती है कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
कच्चा जीरा खाने से दूर होती है कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

जीरा (Cumin) एक मसाला है, जिसका उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जीरा का उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप कच्चे जीरा का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। कच्चे जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, फाइबर, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी और बी-कॉम्प्लैक्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं कच्चे जीरा का सेवन करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

कच्चा जीरा खाने से दूर होती है कई बीमारियां

1- कच्चे जीरे का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे जीरे में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप कच्चे जीरे का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द की शिकायत भी दूर होती है।

2- आजकल ज्यादातर लोगों में एनीमिया (Anemia) की शिकायत देखने को मिलती है। खासकर से महिलाओं में, लेकिन अगर आप रोजाना कच्चे जीरा का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि कच्चे जीरा में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

3- कच्चे जीरे का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे जीरे में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही पाचन संबंधी एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी शिकायतों से छुटकारा मिलता है।

4- कच्चे जीरे में विटामिन सी, विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप किसी भी वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं।

5- दांतों के लिए कच्चे जीरे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं साथ ही दांत दर्द की शिकायत भी दूर होती है। इसके लिए जीरा और सेंधा नमक को महीन पीस लेना चाहिए, फिर उसका सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications