भुना जीरा खाने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

भुना जीरा खाने के फायदे, जानें सेवन का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)
भुना जीरा खाने के फायदे, जानें सेवन का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)

जीरा एक मसाला है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जीरा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भुने हुए जीरा का सेवन किया है। भुने हुए जीरा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। भुने हुए जीरा का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, मैगनीशियम, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि भुना हुआ जीरा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं और किस तरह से इसका सेवन करना चाहिए।

youtube-cover

भुना जीरा खाने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका-Benefits Of Eating Roasted Cumin And Know How To Eat It In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप भुने हुए जीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में सहायक होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप भुने हुए जीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने हुए जीरा में मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

पेट के लिए फायदेमंद

पेट में दर्द, ऐंठन, अपच, एस‍िड‍िटी और गैस की शिकायत होने पर भुने हुए जीरे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने जीरे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप भुने हुए जीरे का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने हुए जीरा में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप भुने हुए जीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने हुए जीरे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।

भुना जीरा खाने का तरीका

1- भुना जीरा में काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

2- भुने जीरे का पाउडर पानी में म‍िलाकर पिया जा सकता है।

3- भुने हुए जीरा का दही में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

4- गुनगुने पानी में भुना हुआ जीरा, शहद और नींबू मिलाकर पिया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications