दही में मिलाकर खाएं भुना जीरा, मिलेंगे कई लाभ

दही में मिलाकर खाएं भुना जीरा, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं भुना जीरा, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर सेवन किया है। दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाना पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है, साथ ही इस मिश्रण के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही में काफी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं भुने हुए जीरे में जिंक, कॉपर, आयरन, कार्ब्स, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में मिलाकर खाएं भुना जीरा, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Roasted Cumin Mixed With Curd In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद फाइबर पेट दर्द, मतली, अपच, दस्त, पेट फूलने जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व वजन को घटाने में सहायक होते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जीरा विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है, साथ ही इसके सेवन से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में भी सुधार होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। वहीं, जो लोग डायबिटीज से ग्रस्त नहीं है वे भी इस समस्या से बच जाते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाना त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जीरे के अंदर विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र को रोकने के साथ-साथ त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।