सर्दियों में भुने चने और गुड़ खाने के 6 फायदे

सर्दियों में भुने चने और गुड़ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में भुने चने और गुड़ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप भुने चने और गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि भुना चना और गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों के मौसम में भुने चने और गुड़ का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही सर्दियों में भुने चने और गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि भुना चना प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मिनरल्स और फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत है। तो वहीं गुड़ में कैल्शियम, आयरन, फोलेट, मैगनीशियम, सेलेनियम, फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन बी-12 और विटामिन बी 6 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में भुने चने और गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में भुने चने और गुड़ खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Roasted Gram And Jaggery In Winter In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, लेकिन सर्दियों में अगर आप भुने चने का गुड़ के साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन में होता है सुधार

सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या हो सकती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप भुने और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में भुने चने और गुड़ का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में स्किन (Skin) से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप भुने चने और गुड़ का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण दाग धब्बों और झुर्रियों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप भुने चने और गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

शरीर में बनी रहती है ऊर्जा

सर्दियों के मौसम में कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप भुने चने और गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन और प्रोटीन शरीर में ऊर्जा (Energy) के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications