खाली पेट भुने चने और मूंगफली खाने के 5 फायदे

खाली पेट भुने चने और मूंगफली खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट भुने चने और मूंगफली खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भुने चने और मूंगफली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो भुने चने और मूंगफली का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन भुने चने और मूंगफली का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। खाली पेट भुने चने और मूंगफली का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट भुने चने और मूंगफली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट भुने चने और मूंगफली खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Roasted Gram And Peanuts On An Empty Stomach In Hindi

भुने चने में पोषक तत्व- भुने चने प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं।

मूंगफली में पोषक तत्व- मूंगफली में प्रोटीन, ओमेगा 6 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ई, फाइबर पाया जाता है।

भुने चने और मूंगफली के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाएं

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट भुने चने और मूंगफली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको खाली पेट भुने चने और मूंगफली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट भुने चने और मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप खाली पेट भुने चने और मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट भुने चने और मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now