खाली पेट खाएं भुने चने के साथ किशमिश, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट खाएं भुने चने के साथ किशमिश, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं भुने चने के साथ किशमिश, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भुने चने के साथ किशमिश का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भुने चने और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे तो भुने चने और किशमिश का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन भुने चने और किशमिश का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। खाली पेट भुने चने और किशमिश का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, खून की कमी दूर होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि भुना चना प्रोटीन, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होता है, तो वहीं किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट भुने चने और किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं भुने चने के साथ किशमिश, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Roasted Gram And Raisins On An Empty Stomach In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट भुने चने के साथ किशमिश का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

खून की कमी को करे दूर

अगर आप खाली पेट भुने के साथ किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भुने चने के साथ किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद आयरन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

पाचन को रखे दुरुस्त

अगर आप खाली पेट भुने चने का किशमिश के साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट भुने चने के साथ किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट भुने चने के साथ किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications