खाली पेट खाएं भुने चने, मिलेंगे ये 7 फायदे

खाली पेट खाएं भुने चने, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं भुने चने, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भुने चने का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भुने चने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भुने चने का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन भुने चने का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट भुने चने का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि भुने चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं खाली पेट भुने चने खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं भुने चने, मिलेंगे ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Roasted Gram On An Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप खाली पेट भुने चने का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

वजन को करे कम

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप खाली पेट भुने चने का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

खून की कमी करे दूर

भुने चने आयरन से भरपूर होते हैं, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद आयरन और प्रोटीन जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट भुने चने को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट भुने चने का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

पाचन में करे सुधार

भुने चने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट भुने चने का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications