भुना प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे

भुना प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भुना प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज का इस्तेमाल सब्जी बनाने से लेकर सलाद के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी भुने प्याज का सेवन किया है। भुने प्याज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। भुने प्याज का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि भुने प्याज में विटामिन बी 8, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भुना प्याज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भुना प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Roasted Onions In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

भुना प्याज विटामिन, फोलेट, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप भुने प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

भुने प्याज में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन से जुड़ी कब्ज और गैस जैसी समस्याएं भी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

भुने प्याज का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि भुना प्याज कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भुने प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने प्याज का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

भुना प्याज एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में सूजन (Swelling) की समस्या होने पर भुने प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन की समस्या को कम करने में सहायक होता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

भुने प्याज का सेवन दांतों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो दांतों को मजबूत (Strong Teeth) और हेल्दी बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now