भुनी हुई मूंगफली खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

भुनी हुई मूंगफली खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भुनी हुई मूंगफली खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंगफली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूंगफली का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भुनी हुई मूंगफली का सेवन किया है। भुनी हुई मूंगफली का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। भुनी हुई मूंगफली का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि मूंगफली में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन ई और विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं भुनी हुई मूंगफली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भुनी हुई मूंगफली खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Roasted Peanuts In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप भुनी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको भुनी हुई मूंगफली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप भुनी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फैटी एसिड, विटामिन बी6 कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप भुनी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप भुनी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

सूजन को करे कम

अगर आप शरीर में सूजन (Inflammation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको भुनी हुई मूंगफली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको भुनी हुई मूंगफली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और विटामिन ई इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications