सर्दियों में शकरकंद भूनकर खाने के 6 फायदे

सर्दियों में शकरकंद भूनकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में शकरकंद भूनकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में शकरकंद का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शकरकंद का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे शकरकंद की चाट, शकरकंद का हलवा, शकरकंद का पराठा, आदि, लेकिन क्या आपने कभी शकरकंद का भूनकर सेवन किया है। भुने हुए शकरकंद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। शकरकंद को भूनकर खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि शकरकंद विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में शकरकंद को भूनकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सर्दियों में शकरकंद भूनकर खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Roasted Sweet Potato In Winter In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में शकरकंद भूनकर खाना आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में त्वचा (Skin) प्रभावित होती है। ऐसे में अगर आप शकरकंद भूनकर खाते हैं, तो यह त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में बाल झड़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप अपनी डाइट में भुने हुए शकरकंद को शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को घना और मजबूत (Strong and thick hair) बनाते हैं। साथ ही बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।

झुर्रियों की समस्या होती है दूर

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए शकरकंद को भूनकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई और विटामिन सी पाया जाता है, जो झुर्रियों (Wrinkles) जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

गुस्सा होता है कंट्रोल

शकरकंद को भूनकर खाने से गुस्सा कंट्रोल में रहता है। क्योंकि इससे कोर्टिसोल का लेवल घटता है, जो तनाव को ट्रिगर करता है। इसलिए अगर आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, तो आपको शकरकंद भूनकर खाना चाहिए।

बॉडी बिल्डिंग में फायदेमंद

जिम करने वाले लोगों के लिए भुने शकरकंद का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसके सेवन से बॉडी बिल्डिंग (Body building) में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications