सत्तू के लड्डू खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

सत्तू के लड्डू खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
सत्तू के लड्डू खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सत्तू का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सत्तू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सत्तू का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सत्तू के लड्डू का सेवन किया है। सत्तू का लड्डू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। सत्तू के लड्डू का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सत्तू का लड्डू प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सत्तू का लड्डू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सत्तू के लड्डू खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Eating Sattu Laddu In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सत्तू के लड्डू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सत्तू का लड्डू फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए सत्तू के लड्डू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू का लड्डू फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए सत्तू के लड्डू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शरीर को मिलती है इंस्‍टेंट एनर्जी

कमजोर और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप सत्तू के लड्डू का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू का लड्डू प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो शरीर को इंस्‍टेंट एनर्जी (Energy) देने का का कम करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

सत्तू के लड्डू का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू के लड्डू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

सत्तू के लड्डू का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है। क्योंकि सत्तू के लड्डू में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।