सेहत का ख्याल रखने के लिए खाएं सेब का मुरब्बा, हमेशा बने रहेंगे हेल्दी एंड फिट

सेब का मुरब्बा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब का मुरब्बा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब (Apple) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, ये तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सेब के साथ-साथ सेब के मुरब्बे (Seb Ka Murabba) का सेवन भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप सेब के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सेब में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सेब का मुरब्बा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सेहत का ख्याल रखने के लिए खाएं सेब का मुरब्बा, हमेशा बने रहेंगे हेल्दी एंड फिट

1- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर सेब के मुरब्बा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब का मुरब्बा फाइबर से भरपूर होता है और फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

2- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सेब के मुरब्बा का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतनारक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सेब के साथ-साथ सेब के मुरब्बे का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है।

4- सेब के मुरब्बा का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब का मुरब्बा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है, साथ ही स्किन पर निखार भी आता है।

5- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर भी सेब के मुरब्बा का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब में आयरन पाया जाता है, इसिलए अगर आप सेब के मुरब्बा का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

6- जिन लोगों की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है, वो आसानी से किसी भी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन अगर आप सेब के मुरब्बा का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava