भीगे बादाम और काजू खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

भीगे बादाम और काजू खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे बादाम और काजू खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम और काजू का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। बादाम और काजू का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बादाम और काजू का भिगोकर सेवन किया है। भीगे बादाम और काजू का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। भीगे बादाम और काजू का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं भीगे बादाम और काजू एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भीगे बादाम और काजू खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Soaked Almonds And Cashews In Hindi

बादाम में पोषक तत्व- बादाम में फाइबर, विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं।

काजू में पोषक तत्व- काजू प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी 6, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फास्फोरस, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

बादाम और काजू के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको भीगे बादाम और काजू का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती है, ऐसे में अगर आप भीगे बादाम और काजू का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को स्वस्थ (Healthy Bones) रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है, तो आपको भीगे बादाम और काजू का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और आयरन शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप भीगे बादाम और काजू का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप भीगे बादाम और काजू का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप भीगे बादाम और काजू का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now