भीगे बादाम और अंजीर खाने के 6 फायदे

भीगे बादाम और अंजीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे बादाम और अंजीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे बादाम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भीगे बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भीगे बादाम का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भीगे बादाम का भीगे अंजीर के साथ सेवन किया है। भीगे बादाम और अंजीर का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। भीगे बादाम और अंजीर का एक साथ सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि भीगे बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन के, विटामिन ई, प्रोटीन, कॉपर, फाइबर और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं अंजीर विटामिन, पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भीगे बादाम और अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भीगे बादाम और अंजीर खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Soaked Almonds And Figs In Hindi

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना सुबह में भीगे बादाम और अंजीर का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप भीगे बादाम और अंजीर का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोजाना सुबह भीगे बादाम और अंजीर का एक साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आप भीगे बादाम और अंजीर का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको भीगे बादाम और अंजीर का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप भीगे बादाम और अंजीर का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई और विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment